Top NewsUttar Pradesh

यूपी चुनाव: 11 बजे तक 23% वोटिंग, कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक तक 23 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। आज की 55 सीटों पर आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और भाजपा के सुरेंद्र खन्ना जैसे बड़े चेहरे भी हैं। जाट, मुस्लिम और किसानों का बाहुल्य है। 2017 में इन 55 सीटों में से भाजपा ने 38, सपा ने 15 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।”

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट के जरिए लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि ‘दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु मतदान अवश्य करें।

दूसरे चरण में इन सीटों पर हो रही है वोटिंग

बेहट, नकुड, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोहा, नजीबाबाद, , नगीना, बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, , कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुदरकी, बिलारी, चंदौसी, असमौली, संभल, स्वार, चमरउवा, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनौरा, नौगावां सादाता, अमरोहा,हसनपूर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज, बहेडी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरीचैन, बरेली, बरेली कैट, आंवला, कटरा, शाहजहांपुर, जलालाबाद, तिलहर, पवायां, ददरौली।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH