NationalTop NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, यूपी के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बताया जाता है कि उन्होंने यूपी के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की है।

इससे पहले रविवार को सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्बानन्द सोणोवाल से मुलाकाती की। इसके बाद सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास पर सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच करीब पौने दो घंटे तक बैठक चली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई. उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगें।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH