काबुल। काबुल में एक गुरुद्वारे में शनिवार को हुए तीन विस्फोटों में कम से कम दो नागरिक मारे गए और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। कई स्रोतों के अनुसार यह जानकारी दी गई है। गृह मंत्रालय ने विस्फोटों की पुष्टि की है और कहा है कि सशस्त्र विद्रोहियों के एक समूह ने कार्त-ए-परवान इलाके में गुरुद्वारे में प्रवेश किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रवेश करने से पहले, दुश्मन ने एक ग्रेनेड से गार्ड पर हमला किया, जिससे आग लग गई और हमारे दो हिंदू देशवासी जो हमले में घायल हो गए थे उन्हें निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विदेश मंत्रालय ने इस हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत स्थिति पर बारीकी नजर बनाए हुए है और हमले की खबरों का गहराई से चिंतन कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हम उस शहर में पवित्र गुरुद्वारे पर हमले के बारे में काबुल से निकलने वाली रिपोर्ट्स से चिंतित हैं। हम स्थिति पर बारीकी से निगरानी रख रहे हैं। आगे के घटनाक्रम में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक काबुल में आज सुबह के वक्त कर्ते परवान इलाके में गुरुद्वारे में कम से कम दो धमाके हुए जिसमें एक शख्स के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के मुताबिक काबुल शहर में कर्ते परवान इलाके में धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी. इस धमाके के बाद वहां काला धुआं उठा।
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वहां की गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ये धमाका सुबह के वक्त पूजा के समय हुआ। उन्होंने बताया कि दो बंदूकधारी गुरुद्वारे में घुसे और गोलियां चलाने लगे। तो वहीं एक जानकारी ये भी सामने आई है कि धमाका गुरुद्वारे के बाहर हुआ है. इसमें दो अफगानी नागरिकों की मौत हुई है। इसके अलावा दो धमाके गुरुद्वारा परिसर में हुए जिसमें वहां की आसपास दुकानों में आग लग गई।




