Entertainment

शाहरुख के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, ‘पठान’ का मोशन पोस्टर किया शेयर

मुंबई। शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आप देखेंगे कि शाहरुख के हाथ में एक बड़ी बंदूक है और उसी हाथ में एक ताबीज भी बंधा है। वहीं शाहरुख के चेहरे पर चोट भी लगी है।

पोस्टर शेयर कर शाहरुख ने लिखा, ’30 साल और आगे गिन नहीं रहा क्योंकि आपका प्यार और स्माइल अनगिनत है। पठान के साथ इसे जारी रखते हैं। पठान को सेलिब्रेट करें यशराज फिल्म्स के साथ 25 जनवरी को। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। ‘

फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहमम लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह लास्ट साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH