नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 130 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया और उसे जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला जिसको भारत ने 27 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मैच के हीरो रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने दोनों पारियां मिलाकर कुल 10 विकेट झटके और कंगारुओं की हालत खराब कर दी। दूसरा मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट मैच जीतते ही टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम बन गई है। चेतेश्वर पुजारा ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है।
दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 115 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, उन्होंने 31 रन बनाए, लेकिन उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। केएल राहुल एक बार फिर कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने मैच में 1 रन बनाया। विराट कोहली ने 20 रन बनाए और श्रेयस अय्यर ने 12 रनों की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा 31 रन और केएस भरत 23 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। जडेजा ने दूसरी पारी में 7 विकेट अपने नाम किए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। इन दोनों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। स्पिन को खेलने की उनकी कमजोरी सबके सामने आ गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 113 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए। उन्होंने 43 रनों का योगदान दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक रन की बढ़त ली थी। इस तरह से टीम इंडिया को जीतने के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था।




