मुंबई। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट थोड़ी देर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों पहुंच चुके हैं। अनंत राधिका की शादी में शिरकत करने WWE के फैंस रेसलर जॉन सीना भी पहुंचे हैं।
उनके अलावा शाहरुख खान, सुहाना खान, क्रिकेटर हार्दिक प[ाण्ड्या और क्रुणाल पांड्या, रजनीकांत, अनिल कपूर, दिशा पटानी, संजय दत्त, महेंद्र सिंह धोनी जैसी हस्तियां में भी अनंत-राधिका की शादी में पहुंची हैं।
राधिक मर्चेंट को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए अनंत अंबानी अपनी बरात को लेकर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारे भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आ चुके हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी की रस्में कुछ ही देर में शुरू होंगी। इससे पहले वेडिंग फंक्शन में पहुंचे मेहमानों को साफा भी बांधा जाने लगा है। WWE रेसलर और एक्टर जॉन सीना ने भी अनंत-राधिका की शादी में साफा बंधवाया।




