NationalTop News

बिहार में बीजेपी का नया अध्याय, सम्राट चौधरी बने पहले बीजेपी मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के लोकभवन में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में उन्होंने राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उनके साथ जेडीयू के विजय चौधरीऔर बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने इस्तीफा सौंप दिया था। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसके बाद नई सरकार का गठन हुआ।

करीब 46 साल के सियासी सफर के बाद भारतीय जनता पार्टी को बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री पद मिला है। सम्राट चौधरी, जो करीब 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे, अपने मुखर और आक्रामक राजनीतिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 26 साल पहले विधायक के रूप में राजनीति की शुरुआत की, 2024 में डिप्टी सीएम बने और अब 2026 में मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। बिहार की राजनीति में जनसंघ के समय से सक्रिय बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बन चुकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद हमेशा नीतीश कुमार के पास ही रहा। यह पहला मौका है जब बीजेपी को बहुमत के साथ मुख्यमंत्री पद भी हासिल हुआ है।

नई सरकार में जातीय समीकरण का भी खास ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम विजय चौधरी भूमिहार समाज और बिजेंद्र यादव ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। गठबंधन संतुलन बनाए रखने के लिए जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। सम्राट चौधरी के सामने अब राज्य के विकास के साथ-साथ एनडीए गठबंधन को एकजुट बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH