RegionalTop News

बिहार के औरंगाबाद से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, 55 साल के फूफा के प्यार में पति की कराई हत्या

औरंगाबाद । औरंगाबाद पुलिस ने प्रियांशु उर्फ छोटू मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुंजा समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की मास्टरमाइंड प्रियांशु उर्फ छोटू की पत्नी गुंजा सिंह निकली। एसपी अम्बरीष राहुल ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मृतक की पत्नी गुंजा का अनैतिक संबंध उसके सगे फूफा जीवन सिंह के साथ था।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय गुंजा का अपने सगे फूफा जीवन सिंह (55 वर्ष) के साथ 15 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुंजा अपने सगे फूफा से शादी करना चाहती थी लेकिन परिजन राजी नहीं थे और उसकी शादी डेढ़ महीने पहले ही एक युवक से करा दिया। 25 जून को प्रियांशु अपनी बहन से मिलने के बाद ट्रेन से घर लौट रहा था और नवीन नगर स्टेशन पर उतर गया। उसने गुंजा से किसी को बाइक से भेजने के लिए कहा। घर जाते समय उसे गोली मार दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि गुंजा की शादी हो जाने के बाद प्रियांशु उनके प्यार की राह में बाधक बनने लगा। ऐसे में प्रेमी फूफा जीवन के साथ मिलकर गुंजा ने अपने पति की हत्या कराने का फैसला लिया। जीवन सिंह ने भाड़े के शूटरों को हायर किया और गुंजा की शादी के महज 45 दिन बाद यानी कि 24 जून की रात प्रियांशु की हत्या करा दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH