लखनऊः साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा उन कलाकारों में से एक हैं जो हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। दमदार अदाकारी और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2022 में हिस्सा लेने पहुंचीं।


सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘एक महिला के तौर पर मुझे पहली शिक्षा यह मिली कि आखिर जज होना होता क्या है। हम महिलाओं को उन्होंने क्या पहना है, उनका रंग, पढ़ाई, समाज में स्थान, उनका व्यक्तित्व, स्किन कलर जैसी तमाम चीजों को लेकर जज करते हैं। ये लिस्ट बढ़ती ही जाती है। किसी महिला पर उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करना सबसे आसान होता है जो हम कर सकते हैं।’





