Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

पंजाब में किसानों का विरोध झेलने के बाद कंगना रनौत पहुंची श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी के भी किए दर्शन

वृंदावन। (द्वारकेश बर्मन) कंगना रनौत पिछले कुछ महीनों से बहुत विवादों में हैं। उनसे जुड़ी हर खबर अब सुर्खियों में है। हाल ही में कंगना रनौत ने किसानों को लेकर कई सारे विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद से उन्हें किसान संगठनों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कल कंगना के खिलाफ किसान कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आए। कंगना की गाड़ी को पंजाब में किसानों के एक संगठन ने घेर लिया था, जिसके बाद कंगना मुश्किल में फंस गईं थीं। पंजाब से निकलने के बाद कंगना अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच चुकी हैं।
पद्मश्री और प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को वृंदावन में  श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंची कंगना की जानकारी जैसे ही उनके प्रशंसकों को हुई एक झलक पाने को फैंस भी उमड़ पड़े।

हालांकि ये कार्यक्रम गोपनीय था, इसलिए पहले से किसी को खबर नहीं थी। कंगना के आने की खबर तेजी से फैलती गई और प्रशंसकों की अच्छी खासी भीड़ बांकेबिहारी मंदिर पर जुट गई। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना रनौत की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। माना जा रहा है कि कंगना पहली बार ब्रज क्षेत्र में आईं हैं। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां महंत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई। कंगना रनौत ने ट्विटर के माध्यम से एक तस्वीर साझा की और लिखा कि खूबसूरत दिन…दिल्ली से मथुरा के लिए ड्राइविंग…कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए कितना भाग्यशाली दिन है। कंगना मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए भी पहुंचीं।

वृंदावन में कंगना का हुआ भव्य स्वागत

कंगना ने अपनी स्टोरी में एक पारंपरिक ड्रेस पहने हुए तस्वीर लगाई और लिखा कि वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि ये पहली बार है जब वो वहां जा रही हैं। उन्होंने वहां पहुंचने की तस्वीरें साझा कीं। उन तस्वीरों में दिख रहा है कि उनका वहां भव्य स्वागत हुआ है। एक तस्वीर में एक लड़के ने उन्हें मिठाईयां खिलाई। उन्होंने तस्वीर लगाते हुए लिखा कितना प्यारा है ये लड़का। कंगना के माथे पर तिलक है और वो बहुत खुश नजर आ रही हैं। उनके आस पास बहुत लोगों की भीड़ है।

कल कंगना ने पंजाब की महिलाओं से की थी मुलाकात

आपको बता दें, कल कंगना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो कुछ पंजाबी औरतों से प्यार से बात करती दिखाई दे रही हैं। वो अपने कार का शीशा खोल कर उनसे हाथ मिला कर बात कर रही हैं। इस वीडियो पर उन्होंने लिखा है कि सबने मुझे रोका फर मैंने बात की। इस दौरान उन महिलाओं और कंगना में अच्छे बातचीत होती दिखाई दी। इसके बाद कंगना ने खुद को सुरक्षित बताया और वहां से सही सलामत निकलने की जानकारी साझा की।
वृंदावन से वरिष्ठ पत्रकार द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट

=>
=>
loading...