National

विवाद के बाद उपराष्ट्रपति की नकल करने पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दी सफाई, कही ये बात

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मिमिक्री करना एक कला है। उन्होंने कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने के नहीं था। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरे मन में सभापति के लिए पूरा सम्मान है। हमारा किसी को चोट पहुंचाने या दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस मामले में अपनी बात रखी। खरगे ने कहा कि कुछ भी हुआ वह संसद सदन के बाहर का मामला था।

उधर पीएम मोदी ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे अपमानजनक बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा कि, ”संसद परिसर में जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को अपमानित किया गया, उसे देखकर मुझे निराशा हुई। उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को खुद को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति गरिमा और शिष्टाचार के मानदंडों के भीतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, “हमें संसदीय परंपरा पर गर्व है और भारत के लोग उनसे इसे कायम रखने की उम्मीद करते हैं।

इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उन्होंने सदन के बाहर उपराष्ट्रपति की नकल करने की घटना पर कहा कि संसद परिसर में सांसदों द्वारा उपराष्ट्रपति के संवैधानिक पद का अपमान चिंताजनक और पीड़ादायक है। वही बुधवार को राज्यसभा में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ. एनडीए गठबंधन के सांसदों ने मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उपराष्ट्रपति धनखड़ के सम्मान में बीजेपी सांसद राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान एक घंटे से तक खड़े रहे।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH