NationalTop News

आंध्र प्रदेश में तीसरे और चौथे बच्चे पर मिलेगा कैश इनाम, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

आंध्र प्रदेश सरकार ने जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने घोषणा की है कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नरसन्नापेटा में आयोजित स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए काम किया था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है और समाज को उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहिए।

सीएम नायडू ने कहा, “मैंने इस मुद्दे पर कई बार विचार किया है। पहले हम परिवार नियोजन की बात करते थे, लेकिन आज बच्चे ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि तीसरे बच्चे के जन्म पर तुरंत 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। सरकार की इस घोषणा को राज्य में गिरती जनसंख्या दर और भविष्य की जनसांख्यिकीय चुनौतियों से निपटने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH