BusinessTop Newsमुख्य समाचार

कोरोना की मार से उबर रहा विमानन क्षेत्र, यात्रियों की संख्या में हुआ 70 फीसदी का उछाल

दिल्लीः  कोरोना  महामारी ने पूरे देश को ठप करके रख दिया था। एविऐशन इंडस्ट्री पर भी इस का बहुत बुरा प्रभाव देखने को मिला। हालांकि, अब कोरोना वायरस का असर काफी कम हो गया है जिसके चलते टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अब देश की विमानन क्षेत्र हवाई यातायात के मामले में कोरोना-पूर्व के अपने स्तर के करीब पहुंच चुका है। अक्टूबर में हवाई यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जो, इस क्षेत्र के लिए काफी बड़ी बात होने के साथ-साथ फायदे का सौदा भी हैं।

हवाई यात्रियों की संख्या 90 लाख के करीब

एक रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू हवाई यात्रियों (Domestic air passenger) की संख्या अक्तूबर में 70.46 फीसदी की दर से बढ़ी है। नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) के अनुसार, इस तेजी के साथ हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई है। पिछले वर्ष समान माह में यह आंकड़ा 52.71 लाख था।

इंडिगो ने सबसे ज्यादा यात्रियों को सफर किया

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, विमानन कंपनी इंडिगो से अक्तूबर में सबसे अधिक यात्रियों ने यात्रा की। इंडिगो ने बीते महीने 48.07 लाख लोगों को हवाई यात्रा कराई है। इसके अलावा बात करें टाटा समूह के हाथों में फिर से आई एयर इंडिया की। एयर इंडिया विमानों से अक्तूबर में 10.61 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।

 

=>
=>
loading...