Top NewsUttar Pradesh

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष

लखनऊ। बीजेपी ने यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक चिट्ठी में गुरुवार को नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने यूपी की कमान भूपेंद सिंह चौधरी को दी है। वो वर्तमान में योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे

बता दें कि यूपी में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, बस्ती से सांसद हरिश द्विवेदी, कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नाम प्रमुखता से चल रहा था लेकिन तमाम अटकलों के बीच आखिरकार बीजेपी यहां पार्टी के नए अध्यक्ष का एलान कर दिया है।

बीते 16 जुलाई को स्वतंत्र देव सिंह ने अपना तीन सालों का कार्यकाल पूरा किया था। जिसके बाद ये भी चर्चा चली की स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH