BusinessScience & Tech.

बिसलेरी का फैसला, जयंती चौहान होंगी कंपनी की नई बॉस

नई दिल्ली। बिसलेरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान अब बोतलबंद पानी कंपनी की प्रमुख होंगी। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अधिग्रहण प्रक्रिया से हट जाने के बाद रमेश चौहान ने बिसलेरी का प्रमुख घोषित कर दिया है।

बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान ने कहा, ‘जयंती हमारी प्रोफेशनल टीम के साथ कंपनी को चलाएगी और हम बिजनेस को बेचना नहीं चाहते। 42 साल की जयंती चौहान वर्तमान में उस कंपनी में वाइस चेयरपर्सन हैं, जिसे उनके पिता ने बनाया था। जयंती चौहान ने अपना अधिकांश बचपन दिल्ली, मुंबई और न्यूयॉर्क शहर में बिताया है।

वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक जयंती एंजेलो जॉर्ज के नेतृत्व वाली पेशेवर प्रबंधन टीम के साथ काम करेंगी। 82 वर्षीय चौहान ने इस साल की शुरुआत में अनुमानित 7000 करोड़ रुपये में ब्रांड को टाटा समूह को बेच दिया था। भारत के सबसे बड़े बोतलबंद पानी ब्रांड के साथ सौदा टाटा कंज्यूमर के जरिए “अनिर्णय” के कारण रद्द कर दिया गया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH