EntertainmentTop News

लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नाम, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर बैरिकेड्स लगे हैं। किसी भी गाड़ी को सलमान के घर के बाहर या आसपास रुकने नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा सलमान के घर के बाहर उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी तैनात हैं।

इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले एक आपराधिक गिरोह से धमकी मिली है। पुलिस को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, वैसे ही मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

मुनव्वर ने कई शो में हिंदी देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया था जिस वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग उनसे खुश नहीं है। यही वजह है कि सितंबर में मुनव्वर को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उसी दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मुनव्वर फारुकी पर हमला होने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली। इस सूचना के बाद मुनव्वर को इवेंट से हटा लिया गया था और वह पुलिस सुरक्षा में मुंबई लौट आए थे। ऐसे में अब एक बार फिर मिली धमकी ने स्टैंडअप कॉमेडियन की मुश्किलें बढ़ा दी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH