मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे कंगना रनौत, अदनान सामी, करण जोहर और एकता कपूर को आज देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें परफॉरमेंस आर्ट के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया। अवार्ड को लेने के लिए ये हस्तियां दिल्ली रवाना हुए । दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में तीनो शामिल हुए।
बता दें कि इस अवार्ड की घोषणा पिछले साल 26 जनवरी को ही कर दी गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। भारत सरकार ने पद्मश्री लेने के लिए कंगना, करण और एकता को पहले ही निमंत्रण भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक समारोह में एकता कपूर के साथ दिग्गज एक्टर और उनके पिता जीतेन्द्र भी मौजूद रहे।
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टा पर इस अवार्ड को पाने की ख़ुशी जताई है। इससे पहले अभिनेत्री को चार अन्य राष्ट्रिय पुरस्कार मिल चुके हैं। पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोसणा होने पर पिछले साल कंगना ने कहा था, ‘मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है। हर बेटी को … हर मां को … और उन महिलाओं के सपनों के लिए जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगी।’




