लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की अगुवाई में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. वर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर और सदस्यता प्रमाण पत्र देकर कांग्रेस परिवार में उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश वर्मा जैसे अनुभवी और ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संविधान बचाओ व जन-जन के न्याय के संकल्प को और बल मिलेगा।
इसी कार्यक्रम में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ज़ारा खान ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी और अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से पार्टी ज्वाइन की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी धर्मों, वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और ज़ारा खान जैसी लोकप्रिय शख्सियत के जुड़ने से युवाओं और अल्पसंख्यक समाज में पार्टी का संदेश और मज़बूती से पहुंचेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मीडिया बंधु उपस्थित रहे।







