Top NewsUttar Pradesh

पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा फहराया हुआ दिखाई देना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। सीएम योगी ने कहा की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 4.5 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाने का लक्ष्य लिया है।पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक एक वृहद अभियान चलेगा। पूरे प्रदेश में आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा फहराया हुआ दिखाई देना चाहिए।

यूपी सरकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च कर झंडा खरीदेगी। इसके लिए 30 करोड़ पंचायती राज और 10 करोड़ रुपये नगर विकास विभाग देगा।

शहरी और ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई के माध्यम से झंडे खरीदे जाएंगे। इसमें से 75 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों और 25 फीसदी झंडा शहरी क्षेत्र के लिए लिया जाएगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH