International

श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में घुसी उग्र जनता, हालात आउट ऑफ कंट्रोल

नई दिल्ली। श्रीलंका में महंगाई से परेशान लोग जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए हैं। हालत आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं। उधर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गए हैं।

खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आवास के बाहर काफी हंगामा किया। गौरतलब है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की हालत लगातार बदतर होती जा रही है. यही वजह है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनसे इस्तीफे की मांग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कोलंबो में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। इस बीच गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी हंगामा होने की खबर है, जहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का मैच हो चल रहा है। प्रदर्शनकारी यहां भी पहुंच गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH