City NewsRegional

आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने की शादी, पति हैं आईपीएस अधिकारी

नई दिल्ली। आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, रिया डाबी ने इसी साल अप्रैल के महीने में कोर्ट मैरिज की थी। उनके पति एक IPS अधिकारी हैं। रिया डाबी के पति 2021 बैच के ऑफिसर हैं।

रिया डाबी ने महाराष्ट्र कैडर के IPS मनीष कुमार से शादी की है। शादी के बाद IPS मनीष कुमार का कैडर राजस्थान हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों 2023 के अप्रैल के महीने में विवाह के बंधन में बंध एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया और मनीष ने अपनी व्यस्तता और समयाभाव के चलते कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब आने वाले दिनों में दोनों के परिवार एक बड़ा मैरिज रिसेप्शन दे सकते हैं। इस समारोह में शादीशुदा जोड़े के परिजन, दोस्त, रिश्तेदारों समेत ब्यूरोक्रेट्स शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली या फिर राजस्थान की किसी फेमस जगह पर आयोजित किया जा सकता है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH