EntertainmentRegional

घरेलू हिंसा के मामले में शालिनी तलवार ने हनी सिंह से मांगे 10 करोड़ रूपय, दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह  इन दिनों अपनी ही पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों में फसे  हुए है। रैपर की पत्नी शालिनी तलवार ने 3 अगस्त के दिन घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए अपनी आप बीती सुनाई थी। शालिनी ने हनी सिंह के ऊपर कई आरोप लगाए है। उन्होंने यह तक कहा है कि हनी सिंह ने उन्हें कई बार धोखा दिया है। इसके साथ ही सेक्सुअल हैरसमेंट और मेंटल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं।

 

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके पिता पर भी कई गंभीर आरोप लगाए है। शालिनी ने बताया था कि एक बार हनी सिंह ने उनकी शादी की तस्वीर वायरल हो जाने पर उनको बहुत पीटा था और ये वाकया एक बार नहीं बल्कि बार-बार हो चुका है। शालिनी ने घरेलू हिंसा के मामले में हनी सिंह से 10 करोड़ रूपय बतौर हरजाना मांगा है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ इतनी हिंसा हुई है कि उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट चुका है।

 

इस मामले में शालिनी तलवार FIR दर्ज कराते हुए  हनी सिंह और  उनके पूरे परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। शालिनी ने बताया कि एक बार उनके ससुर नशे की हालत में उनके कमरे में घुस आए थे। तब वह कपड़े बदल रही थी और उनके ससुर ने उनके सीने पर हाथ फेरा था।

=>
=>
loading...