International

इजरायल से बेंजामिन नेतन्याहू का शासन खत्म, नफताली बेनेट बने नए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। 12 साल से इजरायल के पीएम पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का शासन खत्म हो गया है। नफताली बेनेट ने इजरायल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। संसद में बहुमत हासिल करने के बाद दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के 49 वर्षीय नेता और पूर्व कमांडर रहे बेनेट ने रविवार को शपथ ली।

नफ्ताली ने साल 2005 में अपना टेक स्टार्टअप 14.5 करोड़ डॉलर में बेचने के बाद राजनीति में एंट्री ली थी। इससे पहले, इजराइल की 120 सदस्यीय संसद ‘नेसेट’ में 60 सदस्यों ने पक्ष में और 59 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। इस दौरान एक सदस्य अनुपस्थित रहा।

8 पार्टियों की गठबंधन सरकार की कमान नफ्ताली बेनेट संभालेंगे। वे फिलीस्तीन राज्य की विचारधारा को ही स्वीकार नहीं करते। खास बात यह है कि इस गठबंधन में पहली बार कोई अरब-मुस्लिम पार्टी (राम) भी शामिल है। दूसरी तरफ, बेंजामिन नेतन्याहू के 12 साल का कार्यकाल खत्म हो गया। हालांकि, वे भी गठबंधन सरकार के ही मुखिया थे।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH