लखनऊ। लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज अदा करने के मुद्दे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर सीमे योगी ने आज सख्त चेतावनी भी जारी की थी लेकिन बावजूद इसके आज जगद्गुरु परमहंस मॉल के शुद्धिकरण के लिए पहुँच गए। जगद्गुरु परमहंस की इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
परमहंस ने कहा कि वह नमाज वाली जगह के शुद्धिकऱण के लिए आए हैं। पुलिस के रोकने पर विरोध भी जताया। कहा कि हमने भगवा पहना हुआ है इसलिए रोका जा रहा है। वहां पर विवाद बढ़ता देख पुलिस परमहंस को अपने साथ लेकर गई।
लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार लोग गिरफ्तार
लखनऊ में हाल ही में खुले लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपी चार लोगों को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस मॉल में नमाज पढ़ने वाले अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जनता के आवागमन को रोकने के लिए अनावश्यक रूप से टिप्प्णी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ प्रशासन को इस पर मामले पर पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।
बता दें कि बीते दिनों लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद ये शॉपिंग मॉल विवादों आ गया। इसकी प्रतिक्रिया में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी हनुमान चालीसा पढ़ी थी। मॉल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




