कानपुर। बंद कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करना नेताजी को भारी पड़ गया है। पत्नी ने भाजपा नेता को रंगे हाथ पकड़ लिया और उनकी चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां बीजेपी नेता मोहित सोनकर बीजेपी की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदु गोयल के साथ एक कमरे में मौजूद थे। अचानक से शनिवार देर रात उनकी पत्नी वहां आ गईं। मोहित को किसी और महिला के साथ देखकर पत्नी का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। उन्होंने मोहित की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी और खूब गालियां भी दीं।
घटना की जानकारी होते ही जूही पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां पर दोनों पक्ष पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप लगा हंगामा करने लगे। मोहित की पत्नी का आरोप है कि पति की प्रेमिका भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। दोनों के बीच अवैध संबंध काफी समय से हैं। विरोध करने पर मोहित कई बार उसे धमका भी चुके हैं।
शनिवार को जब लोगों से पता चला तो वह वहां पहुंच गई, लेकिन मोहित अपनी प्रेमिका के सामने भी उन्हें धमका रहा था। जूही थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित सोनकर 20 दिन पहले स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे चुके हैं। वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हैं।




