CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

मध्य प्रदेशः कट्टे की नोक पर पति व बच्चों के सामने बदमाशों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ में नए साल में मंदिर के दर्शन करने जा रहे  परिवार की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने पहले कट्टे की नोक पर कार चला रहे युवक को रोका और फिर उसकी पत्नी के रेप की वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, अपने पति व बच्चों के साथ महिला रविवार सुबह धीरपुर स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। जब उनकी कार मंदिर से वापस आ रही थी। तभी 2 युवकों ने हाथ देकर पहले कार को रोका और जैसे ही कार रुकी। उन्होंने कार चला रहे महिला के पति पर देसी कट्टा अड़ा दिया। वहीं दूसरा युवक  महिला को खींचकर जंगल में ले गया। वहां दोनों युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जैसे ही बदमाश जंगल से भागे, पीडिता के पति ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी और राघौगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक पुलिस की चार टीमों ने जंगल में सर्चिंग की। आरोपियों के जूते, तौलिया आदि बरामद किए। वारदात के समय दोनों युवक एक-दूसरे को सुमेर और सोनू कह रहे थे। इस आधार पर की गई पूछताछ में सुमेर सिंह परमार और सोनू उर्फ राजवीर सिंह यादव के नाम सामने आए। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

=>
=>
loading...