नई दिल्ली| पूर्व कैबिनेट मंत्री, सोशल वेलफेयर,आंध्र प्रदेश ने दिल्ली में बालीवुड अभिनेत्री अनीता सहगल को ‘यूनीक वीेमेन एचीवर अवार्ड’ से किया सम्मानित। हाईपेज एवं शी इन्सपायर,नई दिल्ली द्वारा रेडीशन ब्लू होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, सोशल वेलफेयर,आंध्र प्रदेश सुश्री के0 पुष्पा लीला द्वारा लखनऊ की बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड अभिनेत्री,ं राष्ट्रीय स्तर की उद्घोषिका एवं सुविख्यात लेखिका वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर, भारत गौरव डॉ0 अनीता सहगल ‘वसुन्धरा’ को विश्व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘यूनीक वीेमेन एचीवर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के0 पुष्पा लीला ने कहा कि आज यहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्माानित करते हुए बड़ा हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अनीता सहगल सचमुच एक ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, जो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षित होते हुए बालीवुड में भी अपने अभिनय से परचम लहाराया है। साथ ही अनीता सहगल ने अपनी लेखनी से 04 वर्ल्ड रिकार्ड बनाये हैं इसके लिये अनीता सहगल की जितनी भी तारीफ की जाये कम है। उन्होंने यह भी कहा कि आप महिलाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत हैं।
इस अवसर पर हाईपेज के सी0ई0ओ0 गौरव गौतम, ने कहा कि अनीता सहगल का प्रोफाइल तथा इनके द्वारा किये गये कार्यों को जब कमेटी के सम्मुख रखा गया तो सबने यही कहा कि ऐसी बहुआयामी प्रतिभा हमारे उत्तर प्रदेश की राजधानी में है, इनको भारत की राजधानी नई दिल्ली में जरूर सम्मानित करना चाहिये। आज हम डॉ0 अनीता सहगल वसुन्धरा को सम्माानित करते हुए बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व कोयला मंत्री, भारत सरकार एवं पूर्व माननीय सांसद, राज्य सभा, श्री सन्तोष बाग्रोडिआ , अरूणिमा द्धिवेदी, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इन्डिया,सह संस्थापक, इन्डियन फिल्मस एकादमी, दिनेश कुमार सहगल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, इन्डियन नेशनल कांग्रेस, निगहत अब्बास आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनेत्री एवं एंकर कृषिका गुप्ता ने किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री, सोशल वेलफेयर,आंध्र प्रदेश ने दिल्ली में बालीवुड अभिनेत्री अनीता सहगल को ‘यूनीक वीेमेन एचीवर अवार्ड’ से किया सम्मानित। हाईपेज एवं शी इन्सपायर,नई दिल्ली द्वारा रेडीशन ब्लू होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, सोशल वेलफेयर,आंध्र प्रदेश सुश्री के0 पुष्पा लीला द्वारा लखनऊ की बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉलीवुड अभिनेत्री,ं राष्ट्रीय स्तर की उद्घोषिका एवं सुविख्यात लेखिका वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर, भारत गौरव डॉ0 अनीता सहगल ‘वसुन्धरा’ को विश्व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘यूनीक वीेमेन एचीवर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के0 पुष्पा लीला ने कहा कि आज यहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्माानित करते हुए बड़ा हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अनीता सहगल सचमुच एक ऐसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, जो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा शिक्षित होते हुए बालीवुड में भी अपने अभिनय से परचम लहाराया है। साथ ही अनीता सहगल ने अपनी लेखनी से 04 वर्ल्ड रिकार्ड बनाये हैं इसके लिये अनीता सहगल की जितनी भी तारीफ की जाये कम है। उन्होंने यह भी कहा कि आप महिलाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत हैं।