LifestyleNationalTop News

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 38,164 नए मामले, 499 की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,164 नए मामले सामने आए हैं जबकि 499 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 और मरने वालों की कुल संख्या 4,14,108 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से 38,660 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक होने वाले लोगों की तादाद 3,03,08,456 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ”देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, जोकि लगातार 28 दिनों से 3% से कम है। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है।”

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,63,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,64,81,493 हो गई है।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH