नोएडा। नोएडा का गालीबाज कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी जेल में ही रहेगा। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे नोएडा में सूरजपुर अदालत में पेश किया गया था। श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन अभी उसे जेल में ही रहना होगा। श्रीकांत त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
सुनवाई के दौरान श्रीकांत त्यागी पक्ष के अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी, राहुल, नकुल त्यागी और संजय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
श्रीकांत त्यागी व अन्य तीनों की जमानत अर्जी आज कोर्ट में दाखिल की गई। दूसरी ओर श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।
श्रीकांत त्यागी को हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर पांच में रखा गया है, जिसमे वह अकेला है। जमीन पर लगे बिस्तर पर उसे नींद नहीं आई। उसने रात में तख्त और गद्दा मांगा, लेकिन जेल प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया। बुधवार को उसने मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा।




