लखनऊः MWC 2022 में Oppo ने दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर दिखाया है। ओप्पो ने डेमो के दौरान 4500mAh की बैटरी वाले फोन महज 9 मिनट में फुल चार्ज करके इतिहास रच दिया है। Xiaomi के पास 120W का चार्जर है जिसे लेकर 17 मिनट में बैटरी फुल करने का दावा है। इससे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ही रियलमी ने 150W SUPERVOOC चार्जिंग पेश की है जिसे लेकर दावा है कि महज 5 मिनट में फोन की बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

ओप्पो के 240W SUPERVOOC चार्जर ने रचा इतिहास
Oppo ने डेमो के दौरान अपने 240W के चार्जर से 4500mAh की बैटरी वाले फोन को महज 9 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज करके दिखाया। ओप्पो ने 2014 में VOOC flash चार्ज को पेश किया था। ओप्पो का कहना है कि यह फास्ट चार्जिंग पूरी तरह से सेफ है। इससे फोन को कोई नुकसान नहीं होगा और ना ही चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होगा।
=>
=>
loading...



