InternationalTop News

यूक्रेन: खारकीव में जारी बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली। यूक्रेन के खारकीव में जारी बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए छात्र की मौत पर दुःख जताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गहरा दुख के साथ हम पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH