Top NewsUttar Pradesh

देवरिया में पुलिस मुठभेड़: शातिर अपराधी विवेक सिंह उर्फ पप्पू सिंह गोली लगने के बाद गिरफ्तार

देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर अपराधी विवेक सिंह उर्फ पप्पू सिंह को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लगभग डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पतलालपुर गांव का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, चार तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो खाली मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अपराधी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेक सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर लूट, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर, देवरिया (उत्तर प्रदेश)

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH