LifestyleSpiritual

इस साल करवा चौथ पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। भारत में करवा चौथ का त्यौहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इन दिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर रात में चंद्र दर्शन के बाद उसे अर्ध्य देकर व्रत खोलती हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। नवविवाहित औरतों के लिए ये व्रत काफी अहम होता है। वैसे तो कई औरतें शादी से पहले भी ये व्रत रखती हैं, लेकिन शादी के बाद का पहला करवा चौथ उनके लिए अलग ही एहसास लेकर आता है।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में करवाचौथ का व्रत बहुत खास है। इस दिन सूर्योदय के बाद से महिलाएं पति की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर भूखी-प्यासी रह कर शाम के समय कथा पढ़ती-सुनती हैं और रात के समय गणेश जी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके बाद चंद्रोदय के बाद चांद के दर्शन करके पूजन करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। इस बार करवाचौथ 24 अक्टूबर, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जानेवाला महापर्व करवा चौथ इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। खास बात यह है कि पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।

बता दें, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH