NationalTop News

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुंभ को लेकर दिया विवादित बयान

पटना। देश के पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना को लेकर जहां दुख जताया वहीं कुंभ को फालतू बता दिया। उन्होंने कहा कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।

लालू प्रसाद यादव ने भगदड़ की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने इस हादसे के लिए पूरी तरह से रेलवे को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं कुंभ को लेकर उन्होंने कहा-‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।

मुआवजे का ऐलान, हादसे की होगी जांच

रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और मुआवजा वितरित भी किया जा रहा है

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH