InternationalTop Newsमुख्य समाचार

रूस-यूक्रेन के युद्ध की संभावनाओं के बीच रूसी राष्ट्रपति का बयान, बोले- हम बातचीत के लिए हमेशा से तैयार, लेकिन एक शर्त हैं

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की संभावनाओं और दुनियाभर के देशों की ओर से बातचीत के दबाव के बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह देश के हितों को नजर अंदाज नहीं करेंगे। पुतिन ने कहा, ‘हमारा देश हमेशा बातचीत के लिए तैयार है जिससे कि कोई हल निकल सके।’

पुतिन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो फैसला बहुत पहले लिया जाना चाहिए था वह अब लिया गया है। पहले ही इन दोनों प्रांतों को मान्यता देनी चाहिए थी।’ अपने भाषण के दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन रूस का ही हिस्सा हुआ करता था। वहीं यह भी कहा गया कि यूक्रेन का अपना इतिहास हजारों साल पुराना है।

रूस के इस कदम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और NATO ने इसका विरोध किया। वहीं  पुतिन ने रूस की सेना को धन्यवाद दिया और कहा कि वे लोग अपने देश के हित की खातिर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने रुसी सेना के युद्ध की तैयारी की भी तारीफ की।

पुतिन ने कहा, हम लगातार अडवांस हथियार बनाते रहेंगे। इसमें हाइपरसोनिक भी शामिल होगी। इसके अलावा हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दे रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक पुतिन ने कहा, ये सभी हथियार भविष्य के लिए हैं जो कि देश की ताकत में इजाफा करेंगे।