ऑटोमोबाइल्समुख्य समाचार

साल 2022 की नई मारुती बलेनो फेसलिफ्ट कार हुई लॉन्च, नए लुक के साथ मिले कई सारे फीचर्स

लखनऊः देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki  ने बुधवार को अपनी न्यू जेनरेशन 2022 Maruti Suzuki Baleno (2022 मारुति सुजुकी बलेनो) प्रीमियम हैचबैक लॉन्च कर दी है।
मारुति कारों में नई पीढ़ी की शुरुआत
2022 Maruti Suzuki Baleno (2022 मारुति सुजुकी बलेनो) कई बदलावों के साथ उतारी गई है। इनमें से कई फीचर्स मारुति कारों के लिए पहली बार दिए गए हैं। नई टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ, बलेनो भविष्य की मारुति कारों के लिए रास्ता दिखाएगा क्योंकि कार निर्माता प्रीमियम हैचबैक में अन्य फीचर्स के साथ हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा जैसे फीचर्स को पेश किया है। 2015 में लॉन्च होने के बाद से बलेनो मारुति के लिए अपने सेगमेंट में एक जबरदस्त खिलाड़ी रही है।
पहले से होगी ज्यादा सुरक्षित
2022 Maruti Suzuki Baleno को कई सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह नई पीढ़ी के मॉडल में छह एयरबैग, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स के साथ आएगी।
न्यू एज बलेनो भविष्य के प्रति नजरिया
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा बलेनो हैचबैक की लॉन्च इवेंट की शुरुआत की और इसके नए फीचर्स के बारे में बताया। आयुकावा ने कहा कि न्यू एज बलेनो भविष्य के प्रति हमारा नया नजरिया है। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ने नई पीढ़ी की बलेनो को विकसित करने के लिए 1,150 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 102 देशों में बेची जाने वाली बलेनो 2015 में लॉन्च होने के बाद से मारुति सुजुकी के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक है।
हर तीन मिनट में एक बलेनो की बिक्री
मारुति सुजुकी में बिक्री और विपणन के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी हर तीन मिनट में कम से कम एक बलेनो हैचबैक बेचती है। उन्होंने यह भी कहा कि बलेनो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले पांच मॉडलों में से एक है।
कितनी है कीमत
2022 Maruti Suzuki Baleno की शुरुआती कीमत 6.35 लाख रुपये रखी गई है जो टॉप वैरिएंट के लिए 9.49 लाख रुपये तक जाती है।