BusinessScience & Tech.

अमेजन पर 33 हजार में मिल रहा 55 हजार वाला SAMSUNG का फोन, खरीदारों की लगी लाइन

नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए अपने धांसू फोन के दाम में कटौती कर दी है. यहां हम बात कर रहे हैं सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5जी की। दरअसल अमेज़न पर इस फोन को अपनी असल कीमत से काफी कम में उपलब्ध कराया जा रहा है. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल जनवरी में 54,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब इस फोन के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक सिर्फ 32,989 रुपये में घर ला सकेंगे. यानी कि ग्राहकों को ये 22,010 रुपये सस्ते में मिल रहा है.

खास बात ये है कि इसपर बैंक ऑफर के तहत भी छूट पाई जा सकती है. अगर आपके पास HSBC क्रेडिट का कार्ड है तो EMI ट्रांजेक्शन पर 7.5% यानी करीब 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पाया जा सकता है. अगर इस छूट का भी फायदा उठाया जाए तो ये कीमत और कम हो जाती है, और इसके बाद आप इसे 30,989 रुपये में खरीद सकेंगे.

इसके अलावा HDFC Bank कार्ड, Yes Bank और IndusInd क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर कार्ड ऑफर की कैलकुलेशन की जाए तो ये फोन आपको करीब 24,000 रुपये सस्ते दाम पर मिल जाएगा.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH