National

संजय राउत का बीजेपी पर तंज, कहा- अहमदाबाद के बजाय वानखेड़े में होता तो हम वर्ल्ड कप जीत जाते

मुंबई। वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली छह विकेट की हार के बाद शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है।

संजय राउत ने आगे कहा, देखिए वर्ल्ड कप की हार का असर हम सबके दिल पर हुआ है, जबकि हमारी क्रिकेट टीम बहुत ही होनहार हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में हमने 10 क्रिकेट मैच अच्छी तरीके से खेले हैं और फाइनल में हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार गए। सांसद ने आगे कहा वर्ल्ड कप में मिली हार के बारे में लोगों का कहना है कि अगर यह मैच अहमदाबाद के बजाय वानखेड़े में होता तो हम वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन इस देश का दुर्भाग्य है कि अच्छा खेलने के बावजूद भी हम हार गए।

सांसद का कहना कि मैं क्रिकेट का इतना शौक नहीं रखता, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े स्थान वानखेड़े स्टेडियम को ‘क्रिकेट का पंढरी’ कहा जाता है, जो क्रिकेट के भक्त हैं उनके लिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई बहुत बड़ी जगह है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम बदलकर मोदी स्टेडियम कर दिया और ऐसा इसलिए किया गया। उनका कहना है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाता तो यही कहा जाता कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मैच खेला गया इसलिए जीता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH