International

सऊदी और तुर्की को परमाणु बम बेचकर दूर करो कंगाली, इस पाकिस्तानी ने सुझाया अजब फार्मूला

नई दिल्ली। पाकिस्तान कि खुफिया एजेंसी आईएसआई के करीबी और राजनीतिक विश्लेषक जैद हामिद ने पाकिस्तान की कंगाली दूर करने के लिए एक बड़ा अजब गजब फार्मूला सुझाया है। उन्होंने सुझाव दिया हे कि सऊदी अरब और तुर्की को पाकिस्तान के परमाणु बम बेच देने चाहिए। जैद ने कहा कि यदि हम सऊदी अरब को 5 परमाणु बम बेच दें, तो हमें एक घंटे में 25 अरब डॉलर मिल जाएंगे। तुर्की भी हमें 5 परमाणु बम के बदले 20 अरब डॉलर दे देगा।

जैद हामिद आए दिन परमाणु धमकी देता रहता है। जैद अक्‍सर भारत में गजवा-ए हिंद की धमकी देता रहता है। उसे दुनिया के प्रभावशाली मुसलमान हस्तियों की ‘मुस्लिम 500’ लिस्‍ट में शामिल किया गया था। उसने यह माना कि पाकिस्तान ने परमाणु बम की तकनीक चोरी करके परमाणु बम बनाया है। दुनिया हमें इसे बेचने से नहीं रोक सकती। लाल टोपी पहनने वाले जैद ने कहा कि हमने ने तो एनपीटी पर साइन किए हैं, न ही सीटीबीटी पर हस्ताक्षर किए हैं। जैद ने कहा कि हमने छुपकर परमाणु बम बनाया। लीबिया का कज्‍जाफी और ईरान हमसे परमाणु बम की तकनीक लेना चाहता था।

जैद हामिद ने कहा कि परमाणु बम बेचने की कोई ठोस नीति बनाई जाए। हमें कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी बजाय हमें अपनी ‘गौरी’ और ‘गजनबी’मिसाइलों को दुनिया को बेचना चाहिए। भारत तो परमाणु मिसाइलें बेच रहा है। पाकिस्तान पर इतना कर्ज है कि यदि चुकानें के लिए दबाव डाला जाएगा तो हमारे पास अपने मुसलमान दोस्त मुल्कों को परमाणु बम बेचने के ​अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH