InternationalNational

फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए शशि थरूर, ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें ये सम्मान उनके लेखन और भाषणों के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद शशि थरूर ने ट्वीट कर लोगों को दी है।

थरूर ने ट्वीट किया, “फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोने वाला, भाषा से प्यार करने वाला और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले के रूप में मैं इस तरह से पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के लिए मेरा आभार और प्रशंसा जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने के लिए उपयुक्त समझा है।” उधर ट्विटर पर लोग शशि थरूर की इस उपलब्धि पर नहे जमकर बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि 2010 में थरूर को स्पेनिश सरकार से भी इसी तरह का सम्मान मिला था, जब स्पेन के राजा ने उन्हें रॉयल स्पैनिश ऑर्डर ऑफ चार्ल्स III का एनकोमिएन्डा प्रदान किया था। शशि थरूर दो बार के लोकसभा सांसद हैं और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH