NationalTop News

TMC में बगावत की अटकलें तेज, 19 कथित बागी सांसदों की सूची आई सामने; शत्रुघ्न सिन्हा का नाम गायब

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों कथित तौर पर अंदरूनी असंतोष और राजनीतिक खींचतान का सामना कर रही है। पार्टी के भीतर बगावत की चर्चाओं के बीच दावा किया जा रहा है कि लोकसभा में TMC के 28 सांसदों में से करीब 20 सांसद नेतृत्व से नाराज हैं और अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच 19 कथित बागी सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, जिन नामों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी, उनमें से एक वरिष्ठ अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।

काकोली घोष दस्तीदार ने किया था बगावत का दावा

TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सबसे पहले पार्टी के भीतर असंतोष की बात सार्वजनिक रूप से उठाई थी। उनका दावा है कि उनके साथ करीब 20 सांसद हैं और सभी ने मिलकर लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर मुलाकात का समय मांगा है। पहले ऐसी भी चर्चा थी कि इस पत्र पर शत्रुघ्न सिन्हा के हस्ताक्षर हैं और वह भी इस कथित बागी गुट का हिस्सा हैं। लेकिन अब सामने आई सूची में उनका नाम नहीं होने से इन अटकलों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूची में कई बड़े नाम शामिल

सूत्रों के अनुसार, 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को भेजे गए नामों में कुल 19 सांसद शामिल हैं। सूची में कई चर्चित चेहरे मौजूद हैं, जिनमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और सांसद सायोनी घोष का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

कथित सूची में शामिल सांसदों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. काकोली घोष दस्तीदार
  2. शताब्दी रॉय
  3. बापी हलदर
  4. डॉ. शर्मिला सरकार
  5. प्रसून बंद्योपाध्याय
  6. जगदीश बर्मा बसुनिया
  7. असित कुमार मल
  8. अरूप चक्रवर्ती
  9. रचना बनर्जी
  10. सायोनी घोष
  11. खलीलुर रहमान
  12. अबू ताहिर खान
  13. यूसुफ पठान
  14. मिताली बाग
  15. माला रॉय
  16. कालीपद सोरेन
  17. दीपक अधिकारी
  18. जून मालिया
  19. पार्थ भौमिक

हालांकि, अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस सूची या बगावत के दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पार्टी के भीतर कथित असंतोष और सांसदों के रुख को लेकर राजनीतिक अटकलों का दौर जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH