SportsTop News

आईपीएल में ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस रोमांचक, अभिषेक शर्मा टॉप पर, गेंदबाजों में कड़ी टक्कर

आईपीएल सीजन में जहां टीमें प्लेऑफ की दौड़ में आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच व्यक्तिगत प्रदर्शन की होड़ भी चरम पर है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस लगातार दिलचस्प होती जा रही है और हर मैच के साथ समीकरण बदल रहे हैं।

ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के पास है। उन्होंने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं। उनका औसत 52.12 और स्ट्राइक रेट 209.36 का है। अभिषेक ने अब तक 40 चौके और 31 छक्के जड़े हैं। हालांकि, उनकी ही टीम के हेनरिक क्लासेन भी पीछे नहीं हैं और 9 मैचों में 414 रन बनाकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 400 रन पूरे कर लिए हैं। उनके खाते में 34 चौके और 37 छक्के दर्ज हैं।

टॉप-3 के बाद भी मुकाबला बेहद कड़ा है। केएल राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली 8 मैचों में 351 रन के साथ करीब हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में किसी भी बल्लेबाज के पास बड़ी पारी खेलकर शीर्ष पर पहुंचने का मौका है।

वहीं पर्पल कैप की बात करें तो इस रेस में भी सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज आगे हैं। ईशान मलिंगा ने 9 मैचों में 15 विकेट लेकर पहला स्थान हासिल किया है। उनके पीछे भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कम्बोज 14-14 विकेट के साथ बराबरी पर हैं। इसके अलावा प्रिंस यादव और कगिसो रबाडा 13-13 विकेट लेकर मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं। कुल मिलाकर आईपीएल में व्यक्तिगत प्रदर्शन की यह जंग हर मैच के साथ और रोमांचक होती जा रही है, जहां एक शानदार प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी को टॉप पर पहुंचा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH