NationalTop News

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, फिर से 26/11 होगा, 10 पाकिस्तानी आतंकी मचाएंगे कोहराम

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए 26/11 हमले के दर्द को अभी भी देशवासी पूरी तरह भुला नहीं पाए हैं। किस तरह आतंकियों ने इस मनहूस दिन सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब एक बारे फिर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है जिसमें मुंबई हमले को दोहराने की बता कही गई है।

धमकी एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी गई। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदेश में यह भी दावा किया गया है कि अगला हमला भारी हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा शहर में 26/11 के आतंकी हमलों की यादें ताजा कर देगा। चेतावनी दी गई कि अगर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की तो मुंबई में हमला हो जाएगा।

मैसेज में लिखा है कि मेरा एड्रेस तो यहां का शो करेगा, लेकिन धमाका मुंबई में होगा। हमारी लोकेशन आपको आउट ऑफ कंट्री दिखाएगी। हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं है। इसमें अजमल कसाब के बारे में भी कुछ बातें लिखी गई हैं। साथ ही उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर का भी जिक्र है, जिसमें सर तन से जुदा वाली बात कही गई है। इनके अलावा सिद्धू मूसेवाला और अमेरिका में हुए हमले का भी जिक्र किया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH