International

सोमालिया के मोगादिशु में मुंबई जैसा आतंकी हमला, होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 15 की मौत

नई दिल्ली। सोमालिया के मोगादिशु में मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ है। यहां के हयात होटल में आतंकियों ने 14 घंटे तक उत्पात मचाया। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में होटल में मौजूद 15 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी अल शाब समूह ने ली है।

सोमालियाई पुलिस के प्रवक्ता अब्दीफतह अदन हसन ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर शुरू में होटल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों और जिहादी समूह के बंदूकधारियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि कुछ बंदूकधारी अभी भी होटल में हैं।

बताया जा रहा है हमले में होटल के मालिक अब्दिरहमान इमान की भी मौत हो गई है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि 2 बिजनेसमैन भी इस हमले में नारे गए हैं।

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH