कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हुए एक सड़क हादसे में टीवी ऐक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत हो गई। सुचंद्रा एक एप बाइक से शूटिंग के बाद घर लौट रही थी। बारानगर थाने के घोषपाड़ा के पास एक लॉरी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के कारण बीटी रोड पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
अभिनेत्री सुचंद्रा दासगुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर बारानगर घोषपाड़ा इलाके में काफी सनसनी फैल गई। बारानगर थाने की पुलिस ने लॉरी के चालक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस घटना के सही समय को समझने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ऑफलाइन बुक की गई बाइक के चालक से बात करने की कोशिश की जा रही है।
घटना के संबंध में स्थानीय निवासी समीर पाल ने कहा, ”अभिनेत्री ने बाइक ऑनलाइन बुक की थी। वह उसी के लिए आ रही थी. सिग्नल के पास अचानक बाइक के सामने एक साइकिल आ जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेक लगते ही महिला बाइक से गिर गई। तभी पीछे एक दस पहियों वाली लॉरी आ रही थी। लॉरी महिला के ऊपर चढ़ गई, उसने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सुचंद्रा दासगुप्ता टीवी सीरियल्स का जाना माना चेहरा है।




