मुबंईः पॉपुलर रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी शो को एक नई थीम के साथ लॉन्च किया गया है जोकि जंगल थीम के जैसा है। अब तक शो में चार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। जिनमें उमर रियाज, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और डोनर बिष्ट नजर आने वाले हैं। जबकि बाकि कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा होना अभी बाकी है। शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएगें। सलमान ने शो को लेकर कई खुलासे भी किए हैं।
सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी। साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधांए मिल पाएंगी। इन सब बातों को सुनकर ऐसा लग रहा है की इस बार का सीजन कुछ खास और अनोखे अंदाज में पेस किया जाएगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस शो की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। देखिए
इस सीजन में दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपनी आवाज भी देंगी। वो एक पेड़ के लिए एक वॉयसओवर देंगी।शो के अब तक चार कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा हो गया है। आसिम रियाज के भाई उमर रियाज के अलावा डोनल बिष्ट नज़र आएंगी। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी’ के प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी भी शामिल होंगे।
इस सीजन घर को जंगल थीम दिया गया है। इस वजह से कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। पिछले सीजन की तुलना में ये सीजन कंटेस्टेंट्स के लिए काफी चैलेंजिंग होने वाला है।