Sports

विराट कोहली के नाम जुड़ा अनचाहा रिकार्ड, 1000 दिन से नहीं जड़ा कोई शतक

नई दिल्ली। रिकार्डों की झड़ी लगा देने वाले टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम ऐसा शर्मनाक रिकार्ड जुड़ गया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। विराट कोहली के क्रिकेट में बिना शतक 1000 दिन पूरे हो गए हैं। मतलब कि विराट ने पिछले 1000 दिनों में एक भी शतक नहीं ठोंका है।

विराट कोहली ने अपना पिछला शतक 23 नवंबर 2019 को लगाया था। तब कोहली तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की पारी खेली थी। ये शतक इसलिए खास था क्योंकि टीम इंडिया पहली बार गुलाबी गेंद से और डे-नाइट टेस्ट में खेल रही थी। इस तरह कोहली डे-नाइट टेस्ट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

उस दिन के बाद से कोहली एक बार भी शतक नहीं जमा पाए हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर वह शतक के करीब आए भी थे लेकिन वो 100 राण बाने से पहली ही आउट हो गए। विराट कोहली कुल 70 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में उनसे आगे बस दो ही बल्लेबाज हैं, एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और दूसरे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग। तेंदुलकर ने 100 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं, वहीं पोंटिंग के खाते में 71 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH