International

अमेरिकी रक्षा अधिकारी का दावा, रूस की 75 प्रतिशत सेना यूक्रेन के अंदर घुसी

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी साड़ी ताकत झोंक दी है। एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी की माने तो रूस ने अपनी 75 फीसदी सेना यूक्रेन में उतार दी है। डॉ जैक वाटलिंग रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट में भूमि युद्ध और सैन्य विज्ञान में एक रिसर्च फेलो हैं। उन्होंने बीबीसी रेडियो 4 के टुडे कार्यक्रम को बताया कि रूसी सैनिकों का एक बड़ा समूह बेलारूस से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और कीव में हमला करने की तैयारी कर रहा है।

एक अन्य खबर के अनुसार रूसी सेना का विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी ने उपग्रह तस्वीरों के जरिए यह खुलासा किया है। यह काफिला 64 किलोमीटर लंबा बताया गया है।

कीव पहले ही कई रूसी हमलों को विफल कर चुका है। इसे देखते हुए लग रहा है कि रूस ने अब इस पर कब्जे की निर्णायक तैयारी कर ली है। यह काफिला उत्तरी कीव की ओर जा रहा है। ऐसे में राजधानी कीव पर कब्जे का खतरा बढ़ गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH