Sports

म्यूनिख ओलंपिक में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले दिग्गज हॉकी प्लेयर वरिंदर सिंह का निधन

नई दिल्ली। दिग्गज हॉकी प्लेयर और म्यूनिख ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वरिंदर सिंह नहीं रहे। उनका 75 वर्ष की आयु में जालंधर में निधन हो गया।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के विजेता वरिंदर 1970 के दशक में भारत की कई ऐतिहासिक जीत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में मलेशिया में 1975 के पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक शामिल है। यह विश्व कप में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है, इसमें भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक और एम्सटरडम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।
वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता। उन्होंने 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भी भाग लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH