लखनऊः अक्सर वीडियो, ऑडियो या किसी फाइल को एक्सेस करते समय हम mp3 और mp4 फाइल फॉर्मेट को देखते हैं। ऐसे में आप लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर mp3 और mp4 क्या होते हैं? और इनके बीच का अंतर क्या है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। MP3 MPEG Audio Layer III से बना होता है। इसका फुल फॉर्म Moving Picture Experts Group Audio Layer III होता है।
इसी वजह से इसका नाम MP3 रखा गया है। वहीं बात अगर MP4 की करें, तो ये MPEG-4 AVC से बना है। इसका फुल फॉर्म Moving Picture Experts Group 4 है। वहीं AVC का फुल फॉर्म Advance Video Coding होता है। इन्हें ही mp3 और mp4 के नाम से जाना जाता है। हालांकि, ये दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं इनके बीच के खास अंतर के बारे में?
mp3
ये एक डाटा स्टोरेज का फॉर्मेट है। इसका उपयोग डिजिटल डाटा को स्टोर करने के लिए होता है। MP3 ऑडियो कोडिंग का फॉर्मेट होता है। इसके लिए .mp3 एक्सटेंशन का उपयोग किया जाता है। ये केवल मीडिया टाइप ऑडियो को सपोर्ट करता है। MP3 को साल 1994 में रिलीज किया गया था।
mp4
बात अगर mp4 की करें तो ये भी एक डाटा स्टोरेज फॉर्मेट है और इसका इस्तेमाल भी डिजिटल डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। ये डिजिटल मल्टीमीडिया कंटेनर फॉर्मेट होते हैं। इसके लिए .mp4 एक्सटेंशन का उपयोग किया जाता है।
ये ऑडियो, टेक्स्ट, वीडियो, इमेज जैसे कई मीडिया टाइप्स को सपोर्ट करता है। mp4 के लिए जो डिवाइस बनाए जाते हैं। वो ऑडियो और वीडियो दोनों फाइल प्लेयर होते हैं। इसे साल 2003 में रिलीज किया गया था।